{"_id":"6a9c77b15721db6fa40f15ed","slug":"the-temporary-office-being-constructed-under-the-bridge-will-be-inspected-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-156603-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ब्रिज के नीचे बन रहे अस्थायी कार्यालय की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ब्रिज के नीचे बन रहे अस्थायी कार्यालय की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बेलइसा ओवरब्रिज के नीचे सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे अस्थायी कार्यालय और गोदाम का मामला शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन के संज्ञान में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान उन्हें इसकी जानकारी दी गई। डीआरएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की बात कही। दरअसल, ओवरब्रिज और पुल सरकारी संपत्ति होते हैं। इनके नीचे या आसपास अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद शहर के कई ओवरब्रिज के नीचे नियमों की अनदेखी होती दिखाई दे रही है। कहीं दुकानें संचालित हो रही हैं तो कहीं अस्थायी निर्माण और अन्य गतिविधियां चल रही हैं।
बेलइसा ओवरब्रिज के नीचे सेतु निगम की ओर से अस्थायी गोदाम और कार्यालय बनाए जाने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। 22 अगस्त के अंक में ‘ओवरब्रिज के नीचे कब्जे का बाजार, सेतु निगम ने भी अस्थायी गोदाम और ऑफिस बना लिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम के समक्ष यह मामला रखा गया। डीआरएम ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे अब सेतु निगम की ओर से ब्रिज के नीचे बनाए जा रहे अस्थायी कार्यालय और गोदाम को लेकर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर नजर रहेगी।