{"_id":"6a56943b473ad8c35e0c6cd7","slug":"a-multi-purpose-hall-will-be-built-in-sukhdev-pehalwan-stadium-for-336-million-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-153533-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सुखदेव पहलवान स्टेडियम में 3.36 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सुखदेव पहलवान स्टेडियम में 3.36 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हॉल
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम का फोटो। संवाद
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 3.36 करोड़ से मल्टी परपज हॉल का निर्माण होगा। जिले से भेजा गया प्रस्ताव दो जुलाई को हुई प्रदेश सरकार की राज्यस्तरीय समिति की बैठक में पास हो गया है। अब उसे अल्पसंख्यक मंत्रालय नईदिल्ली भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद काम शुरू होगा। सुखदेव पहलवान स्टेडियम जिले का प्रमुख स्टेडियम है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की जनपदीय, मंडलीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं होती हैं। यहां सुविधाओं की कमी है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत अल्पसंख्यक विभाग की ओर से विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि क्रीड़ाधिकारी की ओर से स्टेडियम परिसर में 3.36 करोड़ से मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराने का प्रस्ताव आया था। यह प्रस्ताव जिलास्तरीय समिति की बैठक में पास होने के बाद लखनऊ भेज दिया गया था।
हॉल में ये सुविधाएं होंगी
चेंजिंग रूम, स्टोर रूम, शौचालय, कार्यालय, इंट्रेंस लॉबी, बरामदा आदि सुविधाएं होंगी। मल्टी परपज हॉल का निर्माण होने के बाद जिले के साथ बाहरी खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
राज्यस्तरीय समिति की बैठक में मल्टी परपज हाल का प्रस्ताव पास हो चुका है। वहां से उसे अल्पसंख्यक मंत्रालय नईदिल्ली भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिताओं के दौरान आयोजकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।