फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A child died after coming in contact with open electric wires in the field

Azamgarh News: खेत में खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से बालक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A child died after coming in contact with open electric wires in the field
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव के निकट एक खेत में खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से अरुण यादव (10) की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने खेत के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी इंदल यादव का पुत्र अरुण यादव था। मंगलवार को वह किसी कार्य से गांव के बाहर खेत की ओर गया था। खेत के चारों ओर लगे खुले तारों में विद्युत प्रवाह था, जिसकी चपेट में अरुण आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से बालक की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर लिखी जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने हलवाई की मौत

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी सुरेश उर्फ मुलायम मोदनवाल (51) की मंगलवार सुबह आठ बजे करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सुरेश सुबह घर के सामने पेड़ की टहनी काटते समय पास से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे करंट उतर गया। इससे सुरेश करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें पहले एक निजी चिकित्सक फिर जिला अस्पताल पहुंचे, दोनों ही जगह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश खाना बनाने और हलवाई का काम करते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। वह दो पुत्र व दो पुत्री के पिता थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। जीयनपुर कोतवाली के कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



-----



पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी



महाराजगंज। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझुवा में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का उसके छोटे भाई के साथ किसी परिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझुवा में प्रदीप राजभर (35) अपने छोटे भाई गोरेलाल राजभर के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी महाराजगंज और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



---------------------------

छत से नीचे गिरकर चालक की मौत



बलरामपुर। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलीसपुर गांव में छत से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर हुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलीसपुर गांव निवासी लालचंद राम (43) सोमवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने देखा छत के नीचे गिरे पड़े थे। परिजनों को सूचना मिलते ही लालचंद को टीकड़गढ़ लालगंज ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह कोलकाता कलकत्ता में वाहन चालक था। मृतक एक पुत्र दो पुत्री का पिता था। मेहनाजपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------


मारपीट में पांच लोग घायल



बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव में मंगलवार रात एक मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो किशोर, दो युवक और एक महिला शामिल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव निवासी रवींद्र कुमार (20) मंगलवार की रात सात बजे एक पटीदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पटीदार ने रवींद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए जोगिंद्र (24), शांतनु (15), सिद्धार्थ (17) और प्रमिला (55) को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। इस हमले में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। संवाद



-----

घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव



मेंहनगर। थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर में सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर गांव निवासी युवक धर्मेंद्र प्रजापति (28) सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो उसके पिता लालू ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो किसी अनहोनी की डर से पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर करकट में लगे बांस के सहारे फंदे पर धर्मेंद्र का शव लटका मिला। धर्मेंद्र मजदूरी कर परिवार के साथ जीवन यापन करता था। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed