फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A case of embezzlement was filed against the head, secretary and employment servant

Azamgarh News: प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक पर दर्ज हुआ गबन का मुकदमा

Sat, 26 Nov 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
A case of embezzlement was filed against the head, secretary and employment servant
लाटघाट। रौनापार थाने पर खंड विकास अधिकारी हरैया ने एक प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में खंड विकास अधिकारी हरैया ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरा बाल नरायण गांव निवासी परभंश ने शिकायती पत्रक दिया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि तीन लोग मिल कर मनरेगा के मजदूरों की धनराशि अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों व सगे संबंधितयों के नाम बैंक खाते में डाल कर निकाल लिया गया। शिकायत की जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता डीआरडीए की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। टीम ने 11 नवंबर 2022 को जांच पूरी किया और 21 नवंबर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें शिकायतकर्ता के आरोप की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ ने पूर्व ग्राम प्रधान, तत्कालीन सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कराया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed