{"_id":"56-81492","slug":"Azamgarh-81492-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं मोहर्रम पर अंजुमनों ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं मोहर्रम पर अंजुमनों ने निकाला जुलूस
Azamgarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फूलपुर/मेजवां। सातंवी मोहर्रम पर फूलपुर नगर और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को अकीदत के साथ अंजुमनों द्वारा जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजरत अब्बास का अलम और जुलजनाह की जियारत बरामद की गई। जुलूस का समापन देर शाम हुआ। इस दौरान अंजुमनों ने तारीखी नौहा पेश किया, जिससे सुन लोगों की आंखें भर आईं।
शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में सातवीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान अंजुमन फरोगे अजा चमांवा और अंजुमन अजादारिया फत्तेपुर ने नौहा मातम पेश किया। जुलूस का आगाज मोकामी अंजुमन अब्बासिया ने नौहा और मातम पेश कर किया। जुलूस मरहूम अली सफदर के अजाखाना से निकल कर गांव के विभिन्न अजाखानों से होते हुए कैफी आजमी रोड पहुंचा, जहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने करबला में शहीद इमाम और उनके बहत्तर साथियों को नौहा मातम कर खिराजे अकीदत पेश किया। कई स्थानों पर मौलाना ने तकरीर खिताब किया। इस दौरान जनाबे सकीना का मसायब सुन लोगों की आंखें नम हो गईं। अंजुमनों द्वारा किए गए मातम की सदा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस के समापन के दौरान मुकामी अंजुमन अब्बासिया और बाहरी अंजुमन अजादारिया ने संयुक्त रूप से मातम पेश कर खिराजे अकीदत पेश की। इसी क्रम में फूलपुर शिया आबादी में सातवीं मोहर्रम पर जुलूस निकाला गया। मिर्चामंडी स्थित अख्तर के आवास से ढोल-ताशा के साथ हजरत अब्बास का अलम अकीदत के साथ बरामद किया गया। माहुल, दसमड़ा, चमांवा, शाहजेरपुर, अंबारी, कनरी, मलगांव, कुशलगांव, बेलहरी, पवई, मित्तूपुर, मकसूदन चक, खपरागंाव आदि स्थानों सहित सरायमीर में भी सातवीं मोर्हरम पर अकीदत के साथ पर जुलूस निकाला गया। जिसमें मोकामी और बेहरूनी अंजुमनों ने नौहा मातम कर खिराजे अकीदत पेश किया। जुलजनाह और हजरत अब्बास के अलम पर फूलमला चढ़ाकर लोगों ने खिराजे अकीदत पेश किया।