{"_id":"56-80733","slug":"Azamgarh-80733-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में अधेड़ की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में अधेड़ की जान गई
Azamgarh
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकोखुर्द गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में अधेड़ की मौत हो गई। मारपीट में घायल दोनों पक्षों से दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। यहां से वाराणसी ले जाते वक्त रघुनाथ की मौत हो गई।
चौको खुर्द गांव में दो पक्षों का काफी पुराना भूमि विवाद है। मंगलवार की सुबह किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर बरसाए गए लाठी-डंडे में कुल दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष से रघूनाथ (50), दुखंती (70), राजकुमार (45) , जियूत (72), ममता, शोभा, फूला (45) पत्नी रामनाथ और दूसरे पक्ष से पल्टू (60), कल्पनाथ (55) , अनिल (45) को गंभीर चोटें आईं। घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रघुनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से गंभीर हालत में वाराणसी ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।