{"_id":"56-139410","slug":"Azamgarh-139410-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी नहीं, मुश्किल में किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी नहीं, मुश्किल में किसान
Azamgarh
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालटारी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-32 में पानी न पहुंचने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल से चलने वाले ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। ऐसे में किसान नहर पर टकटकी लगाए हुए हैं कि आखिर कब तक पानी आएगा। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि सगड़ी तहसील से गुजर रही उक्त नहर से दर्जनों माइनरें निकली हैं जिससे अकबरपुर, बर्नापुर, बीबीपुर, सरगहा सागर, गंगापुर, रामगढ़, कुदारन तिवारी, बाहापुर, बांसगांव, गड़ौरा, मझौरा, चकलालचंद, मनिकाडीह, गड़ेरुआ, लुचुई व खांड सहित सैकड़ों गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। लेकिन नहर में अब तक पानी के दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं बारिश कम होने से कुछ किसानों ने डीजल चालित इंजन से खेतों की सिंचाई की। अब सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है। किसान सौरभ यादव, मुकेश राय, राजेश यादव, अभिषेक, हरिनाथ, जयप्रकाश मिश्र का कहना है कि नहर में पानी न आने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। यदि समय से पानी मिल जाता तो फसल अच्छी होती और आमदनी भी बढ़ती। उनका कहना है कि गरीब किसान विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।