{"_id":"56-139217","slug":"Azamgarh-139217-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध दुकान में बिक रही थी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध दुकान में बिक रही थी अवैध शराब
Azamgarh
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाने के बोंगरिया बाजार में स्थित देशी शराब की आड़ में अवैध शराब तैयार करके बेची जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर तरवां पुलिस ने आबकारी टीम के साथ शुक्रवार की शाम छापेमारी की। इस दौरान सेल्समैन फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर अनुज्ञापी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष तरवां प्रदीप चौधरी ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रामनरेश जायसवाल बोंगरिया बाजार में स्थित देशी शराब का अनुज्ञापी है। लाइसेंसी दुकान की आड़ में वह अवैध शराब का भी कारोबार करता है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम आबकारी निरीक्षक राजकिशोर सिंह के साथ पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान सेल्समैन फरार हो गया। तलाशी में दुकान से 129 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष तरवां ने बताया कि अनुज्ञापी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था।