{"_id":"56-126148","slug":"Azamgarh-126148-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भक्ति में रंगल मोर चुनरिया‘ पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भक्ति में रंगल मोर चुनरिया‘ पर झूमे भक्त
Azamgarh
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
निजामाबाद। नवरात्र के तीसरे दिन घुरीपुर स्थित मां शीतला धाम परिसर में आयोजित भजन संध्या में गायकों ने देवी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया।
बुधवार को तीसरे दिन भजन-कीर्तन की शुरुआत मां शीतला की भव्य आरती के बाद हुई। इसमें गायक कलाकार जेपी गुप्त ने ‘भक्ति में रंगल मोर चुनरिया, दुवरिया बुलउलू ए मइया’सुनाया तो पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम आशीष पांडेय ने ‘एगो मोबाइल ले ला हो मईया, हरदम फोन लगाइब हे मइया’ गीत पेश किया तो भक्तजन झूम उठे। वहीं गायक प्यारेलाल विश्वकर्मा ने ‘सगरो अजोर बा, भक्तन क शोर बा’ सुना कर सबकों भाव विभोर कर दिया। दो घंटे तक चले भजन-कीर्तन के कार्यक्रम के बाद माता शीतला की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों के बीच देवी के प्रसाद का वितरण किया गया।