{"_id":"56-111778","slug":"Azamgarh-111778-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक झोंकी ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक झोंकी ताकत
Azamgarh
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। समाजवादी धरती पर 29 अक्तूबर को सपा की पहली महारैली की तैयारी को लेकर शहर से लेकर गांवों तक सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर को जहां पोस्टर, बैनर से समाजवादी पार्टी के रंग में रंगा जा रहा है, वहीं विधायक और पार्टी के नेता गांव-गांव लोगों को जगाने के लिए दिन रात एक कर दिए हैं।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार विधायक डा.संग्राम यादव ने बुधवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के लोहरा, छितौनी, सुक्खीपुर, बढ़या आदि गांवों में जनसंपर्क कर सपा की महारैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। जगह-जगह हुई बैठकों में डा. संग्राम यादव ने कहा कि 29 अक्तूबर को आयोजित रैली से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2014 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता जी को आजमगढ़ की जनता पर पूरा भरोसा रहता है। यहीं से उन्हें जातिवादी और सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने की ताकत मिलेगी। यहां की युवा शक्ति के सहारे दिल्ली के लालकिले पर समाजवाद का परचम लहरेगा। सपा विधायक के साथ जनसंपर्क करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।