{"_id":"5b916bbf867a557ff747d8dc","slug":"91536256959-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 मिनट तक देवारा क्षेत्र में रहे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 मिनट तक देवारा क्षेत्र में रहे डिप्टी सीएम
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गुरुवार को देवारा क्षेत्र के बैजाबारी स्थित मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज रामनगर बैजाबारी के मैदान में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटनी थी। इसके लिए उनके पहुंचने का जो समय निर्धारित था उससे वह 37 मिनट देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और निर्धारित समय से 44 मिनट पहले की राहत सामग्री वितरित कर उड़ गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बाढ़ क्षेत्र का हवाई दौरा करने के बाद बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के लिए एक बजकर 45 मिनट पर सगड़ी तहसील के मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज रामनगर बैजाबारी के मैदान में पहुंचना था। लेकिन वह 37 मिनट की देरी से दो बजकर 22 मिनट पर कालेज के मैदान में बने हेलीकाप्टर पर उतरे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को संबोधन और राहत सामग्री का वितरण कर उन्हें चार बजे जनपद से रवाना होना था लेकिन वह 44 मिनट पहले तीन बजकर 16 मिनट पर ही जनपद से रवाना हो गए। डिप्टी सीएम का इस तरह का आना और इस तरह जाना लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। लोगों का कहना था कि लाखों रुपये खर्च और मात्र 10 लोगों में वितरण कर डिप्टी सीएम का चले जाना समझ से परे है। अगर यही पैसा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने में खर्च होता तो जितने लोग मायूस लौटे उन्हें भी राहत सामग्री मिल जाती। राहत सामग्री वितरण को लेकर भी रहा संशय क्योंकि एसडीएम सगड़ी पंकज श्रीवास्तव का कहना है 750 लोगों में राहत सामग्री वितरित की गई। जबकि सूत्रों की मानें तो पांच सौ पैकेट की बाढ़ पीड़ितों में वितरित करने के लिए राहत सामग्री आई थी। अगर पांच सौ पैकेट ही आए तो 750 पैकेट का वितरण किस प्रकार हुआ।
विज्ञापन