फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भारत में ईश्वर से पहले होती है गुरु की पूजा

भारत में ईश्वर से पहले होती है गुरु की पूजा

Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारत में ईश्वर से पहले होती है गुरु की पूजा
आजमगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शिष्यों ने अपने गुरुओं का वंदन किया। गुरुओं ने गुरु शिष्य परंपरा का निर्वाह करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल परिसर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मानंद पेशवानी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद राम और आलोक कपूर थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां गुरुओं की पूजा ईश्वर से पहले की जाती है। डॉ0 गीता सिंह ने कहा कि भारत में गुरु शिष्य परंपरा सदियों से चली आ रही है। प्रमोद राम त्रिपाठी ने कहा कि गुरु शिष्य को हीरा बनाने की दक्षता रखता है। हिंदुस्तान में ऐसे हजारों उदाहरण है जिसमें गुरुओं ने समाज और शिष्य को निर्देशित किया। इस मौके पर निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामजनम सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, विरजा शंकर राय, डा. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव डा. माधुरी गुप्ता आदि उपस्थित थे। वहीं जन सेवा समिति महिला मंडल ने कंपोजिट प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चकगोरया पहुंचकर समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए उपस्थित बच्चों को उपहार देकर शिक्षकों का मान बढ़ाने का कार्य किया।इस मौके पर प्रबंधक पूनम सिंह, सारिका सिंह, अर्चना बरनवाल, गीता सिंह, रीमा पांडेय, संतोष यादव, सारिका सिंह, डा. पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने आशीर्वचनों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक भी प्रस्तुत किया गया। प्रबधंक गौरव अग्रवाल एवं निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्या मधु पाठक, प्रधानाध्यापिका सपना सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान श्रीदुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा, मार्टीनगंज स्थित सर्वोदय महाविद्यालय, बेलइसा स्थित कालेज आफ एडवांस स्टडीज, सरायमीर स्थित पैराडाइज कांवेंट स्कूल, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, फुलेश स्थित ओमप्रकाश स्मारक महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम, फूलपुर स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बूढ़नपुर स्थित केपीएस पब्लिक स्कूल पांती धनेज, इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पांती खुर्द, आनंद मेेमोरियल अकादमी बिलरियागंज, निजामाबाद के फरहाबाद मोहल्ला स्थित मां शीतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया गया। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed