{"_id":"5b901d36867a557eb1674f8b","slug":"91536171318-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति संस्थान ने की दोषियों पर कर्रावाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति संस्थान ने की दोषियों पर कर्रावाई की मांग
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ नारी शक्ति संस्थान ने अपनी आवाज बुलंद की है। बुधवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल डॉ. पूनम तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और अस्पताल पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मंगलवार की रात दो महिलाओं की डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हुई। परिजन डॉक्टर से मरीज के हाल पूछते रहे और डॉक्टर सिर्फ रेफर करने की कवायद में जुटे रहे ताकि वे अपनी जिम्मेदारी से बच सके। इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन अस्पताल प्रशासन इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई घटनाएं यहां घटित हो चुकी है। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन चेत नहीं रहा है। पत्रक देने वालों में विजय लक्ष्मी, ममता राय, अनिता द्विवेदी, डॉ. मनीषा मिश्रा, सुधा पांडेय, सुधा तिवारी, शीला दुबे आदि शामिल रही।
डॉक्टरों पर आपरेशन के नाम पर वसूली का आरोप
आजमगढ़। भाजपा नेत्री व मोदी मिशन की गोरखपुर क्षेत्र मंत्री शीला गुप्ता ने भी अस्पताल प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए है। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारी लापरवाह हो गये है। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास नहीं है। अस्पताल के एक डाक्टर पर 100-100 रुपये लेकर सोनोग्राफी करने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य डाक्टर पर आपरेशन के नाम पर चार से पांच हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। नर्मल डिलेवरी के नाम पर भी पांच से पंद्रह सौ रुपये तक की वसूली करने का आरोप लगाया है।