फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा

देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा

Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा
आजमगढ़। जनपद में कई स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन कर भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश को उसके परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में 38वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना से ही भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रही है। सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार राज्यों में सफलतापूर्वक विकास का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि हमें भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। संचालन नगर मंत्री जूही श्रीवास्तव ने किया। संत प्रसाद अग्रवाल, डा. श्याम नरायन सिंह, आशीष दूबे, मृगांकर शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, चण्डिका नन्दन सिंह, शंकर साहू, पंकज कौशिक, नवीन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार को ग्रामसभा स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। बसही बनकट, बिसईपुर, छतौना, शंभूपुर, बालेपट्टी, कुशमहरा, अहरौला में कार्यक्रम हुए। मंडल पदाधिकारियों की बैठक में ओमप्रकाश सिंह, बालमुकुंद सिंह, अखिलेश चौब, हरिहर राय, लक्ष्मी चौबे, जिलेदार सिंह, संग्राम यादव, अशोक सिंह, लालू सिंह, अमित राय रहे। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय इंटर कालेज प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामकृपाल राय को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अवध नारायणन राय और संचालन पंकज कुमार राय ने किया। मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, हरिहर तिवारी, राजाराम, श्रीकान्त राय, अशोक, उज्ज्वल पाठक रहे। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार खुरसू खास में स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण किया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को दिल्ली के में भाजपा का गठन हुआ था। अध्यक्षता प्रेमनाथ सिंह, संचालन दिवाकर सिंह ने किया। सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ध्रुव सिंह, रामनयन सिंह, योगेश, रामा साव, चरण सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थापना दिवस पर भाजपा की बैठक भगतपुर न्याय पंचायत में हुई। भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि भाजपा की स्थापना गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान के उन्नति के लिए की गई है। जयनाथ सिंह, चंद्रजीत तिवारी, साधु शुक्ला, घनश्याम पांडे, रविंद्र तिवारी, हरभान पांडे आदि लोग थे। लालगंज में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर मंडल में यशवंत साहू, तिलखरा में अशोक कुमार सिंह, चकिया भगवानपुर में इंद्राज चौहान और खनियरा में योगेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए।ओमप्रकाश सिंह, डॉ. ज्वाला, विजय सोनकर, संजय जायसवाल, नन्दन जायसवाल, योगेश सिंह, धर्मेंद्र सोनकर उपस्थित थे। निजामाबाद में शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। शैलेन्द्र नाथ यादव, श्रीप्रकाश चौरसिया, रामअवध सोनकर, कृष्णा सिंह, अनिरुद्ध पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed