{"_id":"5a8f06ad4f1c1bff388b9988","slug":"91519322797-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में शत प्रतिशत स्वेटर वितरण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में शत प्रतिशत स्वेटर वितरण का निर्देश
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिक्षा निदेशक बेसिक ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के जिले में हो रहे क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा निदेशक बेसिक ने स्वेटर वितरण का कार्य एक सप्ताह में शत प्रतिशत पूरा किए जाने का निर्देश प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी को दिया।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी बीएसए डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि स्वेटर वितरण पर शिक्षा निदेशक ने विशेष निर्देश दिए। जिले में स्वेटर वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिस पर उन्होंने विभाग के कार्यो की सराहना की और शेष बचे स्वेटरों को एक सप्ताह के अंदर बच्चों में वितरित कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में इसके अलावा दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने और विद्यालयों की मैपिंग पर चर्चा हुई । इसमें भी जनपद को बेहतर कार्य करने पर सराहना मिली।