फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पोखरी और चकमार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

पोखरी और चकमार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पोखरी और चकमार्ग से हटवाया अवैध कब्जा
अंबारी। फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत समैसा में बुधवार को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स द्वारा गांव की पोखरी और चक मार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में पूरे दिन गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील की एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स प्रभारी राजस्व निरीक्षक शैलेश यादव, माहुल के राजस्व निरीक्षक उमाशंकर यादव और माहुल पुलिस चौकी प्रभारी रामसुंदर यादव के साथ एक दर्जन लेखपाल बुधवार को गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे गांव स्थित पोखरी का सीमांकन किया और मौके पर मौजूद दीवाल और उपले को वहां से हटाया। इसके बाद राजस्व टीम ने गांव के पूर्वी छोर पर राजस्व अभिलेख में दर्ज चकमार्ग का सीमांकन कार्य शुरू किया। सीमांकन के बाद टीम ने चकमार्ग से कब्जे को हटवाया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम यादव, गुमकोठी लेखपाल विक्रम सिंह, सजनी लेखपाल महेंद्र गुप्ता, दखिनगावा लेखपाल रवींद्र यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव और आशीश यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन


खलिहान और घूर गड्ढे से हटाया अतिक्रमण
लाटघाट। जनपद में श्रावस्ती माडल के तहत हटाए जा रहे अतिक्रमण के क्रम में बुधवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम द्वारा हरैया ब्लाक के परसिया गांव में खलिहान और घूर गड्ढे से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को राजस्व निरीक्षक राम लखन, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक यादव, रौनापार पुलिस टीम के आशुतोष मिश्रा, रवि दुबे हरैया विकास खंड के परसिया गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने सहन, खलिहान और घूर गड्ढे पर कटरैन डालकर कब्जा जमाए लोगों से कब्जे को खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से जुतवाकर खाली कराई चारागाह की भूमि
फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय भाऊ में बुधवार को लेखपाल अंजलि वर्मा, राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, ज्ञानेंद्र प्रसाद, लालधारी यादव,उमेश यादव की टीम पहुंची।टीम ने गांव में नवीन परती खाली करवाया। पोखरी के अवैध कब्जेदारों को खाली करने का निर्देश दिया और गांव से सटे मक्खन पट्टी गांव में चारागाह की जमीन को ट्रैक्टर से जुतवाकर कब्जा हटाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अयोध्या तिवारी दल बल के साथ मौजूद रहे।



पोखरी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया
बिंद्रा बाजार। मेंहनगर तहसील स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में पोखरी की जमीन पर बाजार निवासी 10 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। बुधवार को राजस्व टीम ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। राजस्व टीम में तहसीलदार प्रेम कुमार राय, मिट्ठू राम, रामआसरे सिंह, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामप्यारे यादव, सुरेश चौहान मनीष कुमार, दिलीप कुमार, अच्छेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed