फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   टीम ने मंडल कारागार में महिलाओं और बच्चों से ली जानकारी

टीम ने मंडल कारागार में महिलाओं और बच्चों से ली जानकारी

Fri, 19 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
टीम ने मंडल कारागार में महिलाओं और बच्चों से ली जानकारी
जहानागंज। जनपद भ्रमण पर पहुंची विधानसभा महिला प्रतिनिधि मंडल की टीम ने शुक्रवार की सुबह इटौरा स्थित मंडल कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल में बंद महिला और बाल कैदियों से मुलाकात की और उनके बारे में जाना। इसके बाद टीम ने कारागार का निरीक्षण किया लेकिन कारागार में उन्हें कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद पहुंची विधानसभा महिला प्रतिनिधि मंडल की टीम शुक्रवार की सुबह मंडल का कारागार का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। जहां टीम के सदस्यों को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद जेल अधीक्षक अनिल गौतम के साथ टीम के सदस्य कारागार के अंदर पहुंचे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने महिला कारागार में बंद 44 महिलाओं से बातचीत की। सदस्यों ने महिला कैदियों से बारी-बारी से वहां के हालात के बारे में पूछा। इसके बाद बाल सुधार गृह में बंद सात बच्चों से भी बात की। उन्होंने बच्चों से भी जेल में मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पूरे जेल परिसर में घूम-घूमकर जायजा। लगभग 20 मिनट तक जेल में रहने बाद टीम के सदस्य बाहर आए इस दौरान उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी अंजनी मिश्रा, मंडल जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम, जेलर एसके पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed