फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   90 transformers will be installed at a cost of Rs. 4.33 crore.

Azamgarh News: 4.33 करोड़ रुपये से लगेंगे 90 ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 22 Jan 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
90 transformers will be installed at a cost of Rs. 4.33 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले के सभी छह वितरण खंडों में विभिन्न क्षमता के 90 ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इस पर 4.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है।
जिले में विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए वितरण खंडों शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज में 40 हजार ट्रांसफॉर्मर हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल जाते हैं, इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऊर्जा निगम के निर्देश पर सभी वितरण खंडों के ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए अधिशासी अभियंताओं से ऐसे समस्या ग्रस्त क्षेत्रों को चिह्नित करने को कहा गया था। वितरण खंडों के अधिकारियों की ओर से सर्वे के बाद 90 ऐसे क्षेत्रों की पहचान की गई, जहां अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यकता थी। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed