फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 donated blood in The Press Club's blood donation camp in Azamgarh

द प्रेस क्लब के रक्तदान शिविर में 82 ने किया रक्तदान

Fri, 02 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
82 donated blood in The Press Club's blood donation camp in Azamgarh
मंडलीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में द प्रेस क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमाण-पत्र देत - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती पर द प्रेस क्लब की ओर से ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में पत्रकारों के साथ ही सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान कुल 82 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने किया। रक्तदान करने वाले लोगों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि कोविड संक्रमण काल में रक्त व उसके अवयवों की पूरे देश में बेहद जरूरत है। संक्रमण काल में द प्रेस क्लब ने समाज के हर तबके को एक मंच पर लाकर 82 से अधिक यूनिट रक्तदान कराकर जो कार्य किया है वह सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि संक्रमण के इस दौर में जब हर कोई खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है ऐसी स्थिति में द प्रेस क्लब के लोगों ने समाज के बारे में सोचा और पीड़ितों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष एसके सत्येन, सचिव रवि प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, संयोजक रणविजय सिंह, देवव्रत श्रीवास्तव, संदीप उपाध्याय, पंकज पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed