फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद के 81 हजार किसानों के खाते में पहुंची धनराशि

जनपद के 81 हजार किसानों के खाते में पहुंची धनराशि

Sun, 24 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
जनपद के 81 हजार किसानों के खाते में पहुंची धनराशि
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। इसका सजीव प्रसारण करने के लिए नेहरू हाल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैसे ही पीएम ने बटन दबाया, जनपद के 80852 किसानों के खाते में योजना की पहली किश्त पहुंच गई। हाल में बैठे बहुत से किसानों के मोबाइल पर इसका मैसेज भी पहुंच गया।
विज्ञापन

जनपद के सभी तहसीलों, सभी विकास खंडों में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। मंडलायुक्त जगतराज ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाणपत्र पात्र किसानों को प्रतीकात्मक रूप में लगभग 200 किसानों में प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर लघु एवं सीमांत किसान 5,85,000 हैं। इसमें 3,12,697 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया जा चुका है। इस प्रकार जनपद स्तर, तहसील स्तर और विकास खंडों में कुल 80,852 किसानों के खाते में सम्मान राशि भेजी गई है। शेष किसानों के खाते में भी यह धनराशि चली जाएगी। यदि किसी किसान को कहीं भी कोई समस्या हो तो वह कृषि विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या का निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने किसानों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ श्रमिक, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर आदि उठा सकते हैं। इस योजना में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रतिमाह कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये प्रतिमाह 60 साल तक की उम्र तक जमा करना होगा। 60 साल बाद कम से कम 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इस योजना का पंजीकरण श्रम विभाग में किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन प्रशासन नरेंद्र सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, उप निदेशक कृषि आरके मौर्य, एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज आते ही खुशी से उछल पड़े किसान
आजमगढ़। पीएम मोदी ने जैसे ही गोरखपुर में बटन दबाकर इस योजना का शुभारंभ किया वैसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि किसानों के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई। जैसे ही किसानों के मोबाइल पर पैसा आने का मैसेज आया वह खुशी से उछल पड़े। सगड़ी और लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के लगभग 200 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किश्त पहुंची। एसडीएम सगड़ी पंकज श्रीवास्तव द्वारा लगभग 160 किसानों में प्रमाणपत्र वितरित किया गया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार, बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान एसडीएम इंद्रभान तिवारी सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी और किसान मौजूद थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार, जैसे ही किसानों के खाते में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचने का मैसेज आया किसान खुशी से उछल पड़े। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल राय ने 180 किसानों में प्रमाणपत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed