{"_id":"5b0c4ba44f1c1bac6e8b5110","slug":"81527532452-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पुलिस आफिस का जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पुलिस आफिस का जल्द शुरू होगा निर्माण
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण ने सोमवार को पुलिस लाइन, एसपी दफ्तर और रानी की सराय थाने का वार्षिक मुआयना किया। व्यवस्था चौचक मिलने पर अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना की और नगद पुरस्कार दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही एसपी दफ्तर को ध्वस्त कर इसके स्थान पर नए अत्याधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन तैयार होने तक एसपी दफ्तर किसी अन्य भवन में शिफ्ट होगा। भवन का चयन किया जा रहा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआईजी सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन के परपेड ग्राउंड पर पहुंचकर परेड में भाग लिया। इस दौरान जिस भी अधिकारी और कर्मचारी का टर्न आउट अच्छा रहा। उसे नगद पुरस्कार दिया। साथ ही सराहना की। इसके बाद निर्माणाधीन सोशल मीडिया सेल, स्टोर, क्वाटर गार्ड, परिवहन शाखा, गैस एजेंसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद एसपी दफ्तर पहुंचकर भवन और अभिलेखों के रखरखाव की विधिवत जानकारी ली। एसपी दफ्तर का निरीक्षण संपन्न होने के बाद पुलिस लाइन परिसर में जिले के पुलिसवालों के साथ बैठकर अपराध समीक्षा किया। देर शाम को रानी की सराय थाने का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम होने की वजह से अधिकारियों ने पहले से ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। डीआईजी ने बताया कि एसपी आफिस का भवन काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो चुका है। ऐसे में सरकार की मंशा है कि एक वर्ष के भीतर किसी भी दशा में नए और अत्याधुनिक भवन का निर्माण करवा दिया जाए। भवन का निर्माण पूरा होने तक पूरा एसपी दफ्तर किसी अन्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एसपी दफ्तर को शिफ्ट करने के लिए भवन के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवसर पर एसपी रविशंकर छवि, एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के अलावा सभी सर्किल के सीओ, कोतवाल और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।