फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चमावां में निकाली गई जुलूस-ए-अमारी

चमावां में निकाली गई जुलूस-ए-अमारी

Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
चमावां में निकाली गई जुलूस-ए-अमारी
मेजवां। करबला में जंग के बाद लुटे हुए काफिले की याद में गुरुवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव में अंजुमन फरोगे अजा की ओर से जुलूस-ए-अमारी निकाली गई। इसमें हजरत अब्बास का अलम, तीन अमारियां, इमाम जैनुल आबदीन का ताबूत, जुलजनाह की जियारत बरामद की गई। जिस पर दूर-दराज से आए अजादारों ने फूल-माला चढ़ाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन

जुलूस का आगाज गुरुवार की अलसुबह छह बजे बुद्धू खां की मस्जिद से किया गया। सैयद जफर आजमी ने नजराना अकीदत पेश किया। जगह-जगह तकरीरे आयोजित की गई, जिसे इमामे जुमा चमावां मौलाना वसी मोहम्मद खां, मौलाना सैयद इरफान हैदर, मौलाना वकार हैदर, मौलाना शारिब अब्बास, मौलाना इंतेजाम हैदर साहब ने खिताब किया। मौलाना ने कहा कि हुसैन इंसानियत का नाम है। नौहा मातम की कड़ी में अंजुमन फिरदोसिया गोपालपुर, अंजुमन अब्बासिया टांडा, अंजुमन अकबरिया सुल्तानपुर, अंजुमन अब्बासिया गाजीपुर ने गांव के विभिन्न अजाखानों केे सामने नौहा मातम किया। जुलूस जब पूर्व प्रधान रजिउल हसन के आवास के पास पहुंचा तो वहां जियारत के लिए अजादारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस का समापन रौजा रसूल पर किया गया। संचालन सहर अर्शी ने किया। संयोजक रजिउल हसन प्रधान ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed