{"_id":"59b041854f1c1bfe7f8b473f","slug":"81504723333-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्जा सचिव के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्जा सचिव के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। विकास खंड अतरौलिया के गनपतपुर ग्राम सभा में ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को सीडीओ द्वारा गठित टीम जांच करने पहुंची। जांच के दौरान जांच टीम ने ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। टीम के सदस्यों ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपेंगे।
बताते चलें कि प्रमुख सचिव ऊर्जा और जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने जनपद आगमन पर अतरौलिया विकास खंड के गनपतपुर गांव में चौपाल लगाई थी। जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और जेई के खिलाफ विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। इस पर प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता हरेंद्र और सहायक अभियंता पीके सिंह की टीम गठित कर बुधवार को जांच के लिए भेजा। टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर उस खड़ंजे की जांच की जिसका निर्माण पुरानी ईटों से कराए जाने का आरोप लगाया था। टीम ने उस पोखरे की भी जांच की जिसकी खुदाई चार वर्ष पूर्व होने के बाद भी दोबारा पेमेंट निकालना दर्शाया गया था। साथ ही उस पोखरे को भी देखा जिसकी खुदाई जेसीबी से कराने के बाद मनरेगा मजदूरों से काम दिखा पैसा निकाला गया था। ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने सारी शिकायतों को सही बताया। जांच कर रहे अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह और सहायक अभियंता पीके सिंह ने कहा कि जांच में कमियां मिली हैं। हम अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अतरौलिया विजय कुमार पांडे, हरिभान पांडेय, डब्लू पांडेय, पप्पू विश्वकर्मा, माता प्रसाद विश्वकर्मा, महेंद्र गोश्वामी, मार्कंडेय मिश्रा, अनंतदेव यादव, राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।