फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 kg of meat seized in Fariha; FIR registered against four individuals.

Azamgarh News: फरिहा में 75 किलो मांस बरामद, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
75 kg of meat seized in Fariha; FIR registered against four individuals.
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार देर रात मांस काटकर बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापे मारे। इस दौरान तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा करीब 75 किलोग्राम मांस बरामद हुआ।
विज्ञापन

मौके से लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और प्लास्टिक की पन्नियां भी मिलीं। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि फरिहा गांव के एक मकान में मांस काटकर बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मकान के अंदर मौजूद लोग छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मकान के आंगन और पीछे की ओर से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा मांस बरामद किया गया। इसका कुल वजन करीब 75 किलोग्राम है। इसके अलावा लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और प्लास्टिक की पन्नियां मिलीं।

पुलिस ने मौके से दो वाहनों को भी बरामद कर थाने में खड़ा कराया है। निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed