फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   60 साल में कुछ नहीं किया, अब 72 हजार में गरीबी हटाएंगे

60 साल में कुछ नहीं किया, अब 72 हजार में गरीबी हटाएंगे

Fri, 26 Apr 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
60 साल में कुछ नहीं किया, अब 72 हजार में गरीबी हटाएंगे
आजमगढ़। लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने शुक्रवार शाम को शाहपुर बाजार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण के कारण पूरी दुनिया के देशों में भारत का डंका बज रहा है। जिन्होंने 60 साल में सत्ता में रहकर देश के लिए कुछ नहीं किया वो 72 हजार में गरीबी हटाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अपने तय समय से एक घंटे लेट 4:45 बजे कलराज मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। कार्यकर्ता और ग्रामीण 12 बजे से ही धूप में उनका इंतजार करते रहे। कलराज मिश्रा ने कहा देश में महागठबंधन किया गया है। इसका कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ एक मुद्दा है मोदी को हटाओ, मोदी को हराओ, मोदी झूठ बोलते हैं, मोदी चोर हैं। विपक्ष के पास अगर कोई मुद्दा होता वह मुद्दा लेकर देशवासियों के बीच में आते। मोदी के कारण देश महाशक्ति बन रहा है। आज जीडीपी में तेजी देखने को मिल रही है। गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राहुल गांधी देश के किसानों को 72 हजार देने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पैसा कहां से लाएंगे। हमारे दुश्मन देश चाहे वह पाकिस्तान हो चाहे या चीन, आंखे मिलाने की हिम्मत हमारे सैनिकों से नहीं जुटा पा रहे हैं। पुलवामा हमले के चंद दिनों बाद ही हमारीबहादुर सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। विपक्ष को हमारे सैनिकों पर ही भरोसा नहीं है।उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का भी सबूत चाहिए। 60 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिला कर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर हमारी सैनिकों के पराक्रम पर भी प्रश्नचिह्नलगाने का काम कर रही थी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इस मौके पर प्रमुख जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed