फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिल्पकारों को मिलेगी पांच हजार ज्यादा प्रोत्साहन राशि

शिल्पकारों को मिलेगी पांच हजार ज्यादा प्रोत्साहन राशि

Sun, 20 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिल्पकारों को मिलेगी पांच हजार ज्यादा प्रोत्साहन राशि
आजमगढ़। ओडीओपी योजना के तहत चयनित ब्लैक पॉटरी के शिल्पकारों को अन्य कारीगरों की अपेक्षा कहीं स्टाल लगाने पर पांच हजार ज्यादा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना को प्रोस्ताहन देने के लिए कैबिनेट में इसे हरी झंडी दे दी गई है। अभी उद्योग विभाग इसके लिए जीओ का इंतजार कर रहा है। एक जिला एक उत्पाद के तहत जनपद से निजामाबाद की ब्लैकपाटरी का चयन किया गया है। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनपद के पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक प्रदेश के अंदर मेले में स्टॉल लगाने के लिए सभी क्षेत्र के कारीगरों को अधिकतम 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एक जिला, एक उत्पाद योजना को शिल्पकारों को अब अधिकतम 15 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। देश के बाहर मेले में प्रतिभाग करने पर भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी है। प्रदेश के अंदर और बाहर प्रदर्शनी में शामिल होने पर स्टॉल खर्च का 75 फीसद दिया जाएगा। अधिकतम भुगतान की धनराशि 50 हजार रुपये होगी। उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने बताया कि विदेश की प्रदर्शनी में भाग लेने पर भी 75 फीसद का भुगतान होगा। अधिकतम सीमा दो लाख रुपये तक होगी। हालांकि अभी शासन की ओर से जीओ जारी नहीं हुआ है। जीओ आने के बाद इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed