{"_id":"5b901e2b867a557ea40c793f","slug":"71536171563-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका प्रधानमंत्री का पूतला, छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका प्रधानमंत्री का पूतला, छह हिरासत में
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सगड़ी तहसील के गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इसकी जानकारी होने से जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने छह सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी नेताओं के पकड़े जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य लोग पहुंच गए। नेताओं के दबाव में पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। बढ़ती महंगाई के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को सगड़ी तहसील गेट पर जमा हुए और सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इसकी सूचना पर कोतवाल जीयनपुर अपने संग रौनापार और बिलरियागंज थाने की पुलिस संग मौके पर पहुंचे और पूर्व विधानसभा सगड़ी प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, प्रधान संघ हरैया ब्लाक अध्यक्ष रामशरन यादव, विधानसभा महासचिव रामशब्द यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्विजय राम, रामचरण और रामानंद को हिरासत में लेकर थाने भेजवा दिया। पार्टी के लोगों के पकड़े जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, रामप्रकाश सोनकर, मंसूर खान आदि जीयनपुर पहुंच गए। इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध जताया। नेताओं के दबाव में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों का शांति भंग में चालान कर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
सठियांव। सपा मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की यूनिट की ओर से बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेने का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 12 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है। पेट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि के कारण सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा के लोग सरकार में नहीं थे तो बिजली, पानी, गैस, पेट्रोल पर रोज भाषण देते थे। शोभनाथ यादव, बहादुर यादव, ज्याउल्लाह अंसारी, जितेंद्र कुमार यादव, मोर्करम मलिक, प्रदीप यादव, अम्मार अदीबी, जमीर आलम, हाजी सइदुल्ला, अच्छेलाल, शिवचंद, अमरनाथ, सुबास प्रधान, लालचंद यादव, अश्वघोष, देवसी यादव, सूबेदार यादव आदि उपस्थित थे ।