फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग

विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग

Tue, 08 May 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग
जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते आम जनमानस, पशु पक्षी सभी बेहाल हैं। गर्मी के कारण पशु चारा नहीं खा रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। अभिभावकों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों को विद्यालय से आने में बड़ी दिक्कत हो रही है। परिषदीय विद्यालय से लेकर अन्य विद्यालय सुबह आठ बजे से एक बजे तक संचालित हो रहे हैं। बच्चे किसी तरह विद्यालय चले तो जा रहे हैं लेकिन विद्यालय से छुट्टी होने पर घर आने में काफी मुश्किल हो रही है। गर्मी इतनी तेज लग रही है कि मालूम पड़ रहा है कि सूर्य की लपटें शरीर को झ़लसा रही हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा फैल जा रहा है जिसको बहुत जरूरी काम है वही घर से निकल रहा है नहीं तो लोग घरों में दुबके हुए हैं। अभिभावकों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अधिकांश जिलों में विद्यालयों के समय परिवर्तन कर दिया गया है। क्षेत्र के श्रीप्रकाश, रामदरश, डा. आरके शर्मा, अनिल प्रजापति, टीपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने विद्यालय के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed