{"_id":"5a9456f54f1c1b3f658b5144","slug":"71519671029-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में भाग लेंगी जिले से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में भाग लेंगी जिले से
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आठ मार्च को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना बंगला बाजार में स्वच्छ शक्ति 2018 सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके लिए जिले से 85 महिला प्रधान और 24 स्वच्छता ग्रही महिलाएं लखनऊ जाएंगी। जबकि पूरे प्रदेश से इसमें 12 हजार महिलाएं शामिल होंगी।
समाज के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को लखनऊ में स्वच्छ शक्ति 2018 सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से अच्छा कार्य करने वाली 12000 महिला ग्राम प्रधानों और स्वच्छता ग्रही महिलाओं को बुलाया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से जिला पंचायत राज कार्यालय को पत्र प्राप्त हो चुका है। पत्र मिलते ही जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले से 85 महिला ग्राम प्रधान और 24 स्वच्छता ग्रही महिलाओं सहित कुल 109 लोग इसमें शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के मंत्री भाग लेकर इन महिलाओं की हौसला अफजाई करेंगे। साथ ही उन्हें किस प्रकार अपने क्षेत्र और गांव में कार्य करेंगे इस बात का टिप्स देंगे। जिले में इसके लिए स्वच्छता मिशन के जिला समंवयक सैय्यद हसन नकवी को प्रभारी बनाया गया है।
0000000000000000
शासन से मिले पत्र को जिलाधिकारी के पास भेजा गया है। जैसे ही उनकी अनुमति मिल जाएगी। जिले स्तर से ग्राम प्रधानों और स्वच्छता ग्रहियों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
सैय्यद हसन नकवी, जिला समंवयक, स्वच्छता मिशन।