{"_id":"59f8b8654f1c1b0d698b8882","slug":"71509472357-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीयनपुर में निकला चेहलुम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीयनपुर में निकला चेहलुम का जुलूस
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के शिया समुदाय की ओर से मंगलवार को जीयनपुर के कुरैश नगर मोहल्ले के कर्बला मैदान से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंचा। शिया समुदाय ने इमाम हुसैन की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। जुलूस में खतीबपुर, समुंदपुर, पारीपट्टी, घोसी, मुबारकपुर, कोपागंज आदि के लोग मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर डायवर्जन भी किया गया था।
कर्बला के मैदान से जुलूस दोपहर दो बजे विभिन्न मोहल्ले से होते हुए शाम चार बजे जीयनपुर चौक पर पहुंचा। जुलूस देर शाम कर्बला के मैदान पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्याऊ की व्यवस्था चौक पर किया गया था। व्यवस्था बनाने के लिए कई थानों की फोर्स जुलूस के दौरान मौजूद रही। गोरखपुर से आने वाले वाहन रजादेपुर, मनिकाडीह, पकवाइनार, अंजानशहीद होते हुए आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। वहीं आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन अंजानशहीद, पकवाइनार, मनिकाडीह, रजादेपुर होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। इस मौके सैयद कमर, जफर, रिजवान मेहंदी ,मोहम्मद इरफान, जीशान मेहंदी, अजहर अली, कैसर अली, हसन मेहंदी आदि लोग मौजूद रहे। मौलाना कल्वे हुसैन ने तकरीर की।