फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   65 migrants sent to Madhya Pradesh, 27 will arrive

दो बसों से 65 प्रवासी मध्य प्रदेश भेजे गए, 27 आएंगे

Thu, 30 Apr 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
65 migrants sent to Madhya Pradesh, 27 will arrive
आजमगढ़। शासन की ओर से दूसरे प्रांतों में रहने वाले मजदूरों और नौकरी करने वाले लोगों को अपने गृह जिले में बुलाने का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। अब जहां से गृह जिले में लोगों को लाया जा रहा है, वहां के इच्छुक लोगों को यहां से भी भेजा भी जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद में रह रहे मध्यप्रदेश के 65 लोगों को दो बसों से यहां से प्रयागराज भेजा गया। यहीं दोनों बसें मध्य प्रदेश से आजमगढ़ आने वाले 27 लोगों को लेकर आएंगी। प्रयागराज को मध्यप्रदेश से आने-जाने वाले लोगों के लिए सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बाद मुंबई में घर जाने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए शासन स्तर से अन्य प्रांतों से अपने प्रांत के लोगों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत पहले कोटा में पढ़ने वाले 490 छात्रों को जनपद लाया गया था। इसके बाद हरियाणा से लगभग दो सौ मजदूरों के साथ ही झांसी, सहारनपुर, उरई आदि जनपदों से 37 मजदूरों आजमगढ़ लाया गया था। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश से लोगों के आने की बारी थी। इस बार यहां से मध्यप्रदेश जाने को इच्छुक वहां के 65 लोगों को लेखपालों के माध्यम से चिह्नित कर प्रयागराज भेजा भी गया। ये दोनों बसें प्रयागराज से मध्यप्रदेश में रह रहे जनपद के 27 लोगों को लेकर आएंगी। दोनों बसों के रात में आने की संभावना है।
विज्ञापन

इन सबके बीच बाहर से आने वाले लोगों के इंतजार में रोडवेज परिसर में राजस्व टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम जमी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश जाने वाले सभी 65 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद उन्हें बस से रवाना किया। इसके बाद पूरे दिन रोडवेज परिसर में ही अपना डेरा डाले रही, लेकिन कोई भी बस बाहर से यात्रियों को लेकर रोडवेज नहीं पहुंची। मध्यप्रदेश से आने वालों और यहां से मध्यप्रदेश जाने वाले लोगों को दोनों स्थानों पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से आए 1800 बच्चे
आजमगढ़। बुधवार देर शाम प्रयोगराज से कुल 58 बसों से 1800 बच्चे जनपद पहुंचे। रात में इसके लिए रोजवेज परिसर में ही खाने की भी व्यवस्था की गई। जांच के बाद बच्चों को वाहनों से घरों के लिए रवाना कर दिया गया। सभी 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।

जनपद में 65 मजदूर मध्यप्रदेश के फंसे हुए थे। वो घर जाना चाहते थे। शासन के निर्देश पर उन्हें घर भेजने के लिए पहले रोडवेज परिसर में एकत्र किया गया। जांच करने के बाद दो बसों से दोपहर लगभग एक बजे मध्य प्रदेश भेजा गया। दोनों बसे वहां से अपने जनपद के 27 लोगों को लेकर शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह जनपद पहुंचेगी। - गुरु प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed