फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6251 km dilapidated electric wire will be replaced in Mandal

Azamgarh News: मंडल में बदले जाएंगे 6251 किमी जर्जर विद्युत तार

Fri, 30 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
6251 km dilapidated electric wire will be replaced in Mandal
आजमगढ़। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मंडल के तीनों जनपदों में 6251 किमी जर्जर तारों को बदलकर एबी केबल लगाया जाएगा। इसके अलावा 3592 अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर कैपेसीटर बैंक लगेगा। इससे वोल्टेज सही रहेगा। सबसे ज्यादा बलिया में जर्जर तारों को बदला जाएगा। बजट जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सर्वे शुरू कर दिया है। विद्युत आपूर्ति के लिए जो तार लगे हैं, वे काफी पुराने हो चुके हैं। इससे विद्युत फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा खुला तार होने के कारण कटिया फंसाने वालों का मजा रहता है। इससे विभाग को लाखों रुपये की चपत लगती है। अब इन सभी समस्याओं से राहत मिलने वाली है। रिवैंप्ड योजना के तहत मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया में 6291 किमी जर्जर विद्युुत तारों को हटाकर उनके स्थान पर विभिन्न क्षमता के एबी केबल लगाए जाएंगे। इसके लिए 503 करोड़ 35 लाख रूपए भी जारी कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा बलिया जनपद में विभिन्न क्षमता के 3291 किमी जर्जर विद्युत तार बदले जाएंगे। मऊ मे 1859 किमी जर्जर तार को हटाकर एबी केबल लगाया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़ जनपद के प्रथम सर्किल में 360 किमी व द्वितीय सर्किल में 741 किमी जर्जर तारों को बदला जाना है। इनके स्थान पर विभिन्न क्षमता के एबी केबल लगाया जाएगा। रिवैंप्ड योजना में ही आजमगढ़ में 1477, बलिया में 1261 व मऊ में 854 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर 3592 कैपेसिटर बैंक लगेंगे। इससे बिजली का वोल्टेज बना रहेगा। कार्यदायी संस्था ने सभी जगहों पर तारों को बदलने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। छह माह में काम को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed