फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   33/11 उपकेंद्रों पर शिविर लगा समस्या का होगा समाधान

33/11 उपकेंद्रों पर शिविर लगा समस्या का होगा समाधान

Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
33/11 उपकेंद्रों पर शिविर लगा समस्या का होगा समाधान
आजमगढ़। बिजली उपभोक्ताओं के समस्या निदान को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। शक्ति भवन से मिले निर्देशों के तहत समाधान शिविर का आयोजन कर उपभोक्ताओं के समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सभी 33/11 उपकेंद्रों पर शिविर आयोजित होगा। जिसमें अवर अभियंता स्वयं मौजूद रह कर उपभोक्ताओं के समस्याओं का निस्तारण करेंगे। एक्सईएन खंड प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सकेगा उसे अवर अभियंता संकलित कर उपकेंद्र पर आगामी तिथि में लगने वाले शिविर में संबंधित उपखंड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारित कराएंगे। इतना ही नहीं सभी शिविरों का विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि आम जनता को समस्या निदान में किसी तरह की परेशानी न होने पाए। उन्होंने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर भी नोडल अधिकारियों की तैनाती कर आम जनता के समस्याओं के निदान का प्रयास विभाग द्वारा शुरू किया गया है। ग्रामीणांचल के उपकेंद्रों पर अवर अभियंता व एसडीओ तथा शहरी क्षेत्र में एसडीओ समाधान शिविर के नोडल अधिकारी होंगे। सुबह 11 से एक बजे तक शिविर चलेगा। एक्सईएन के अलावा मुख्य अभियंता द्वारा भी इन शिविरों पर नजर रखा जाएगा और वे भी औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


आज तीन स्थानों पर लगेगा शिविर
आजमगढ़। समाधान शिविर के तहत गुरुवार को सिधारी, चंडेश्वर व हाफिजपुर उपकेंद्रों पर कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का निदान किया जाएगा। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि सिधारी उपकेंद्र पर अवर अभियंता अकबर अली, चंडेश्वर पर शत्रुघन यादव व हाफिजपुर पर रमाकांत यादव कैंप में मौजूद रह कर जनता की समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed