फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडल में 15 अगस्त को लगेंगे 14 लाख पौधे

मंडल में 15 अगस्त को लगेंगे 14 लाख पौधे

Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मंडल में 15 अगस्त को लगेंगे 14 लाख पौधे
आजमगढ़। कमिश्नर जगत राज ने कहा कि पौधरोपण सिर्फ वन विभाग का कार्यक्रम नहीं है। इसमें प्रत्येक विभाग की सहभागिता जरूरी है। विभागों को कुल लक्ष्य के साथ ही 15 अगस्त का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है, जो हर हाल में पूरा होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि 15 अगस्त को मंडल में लगभग 14 लाख पौधरोपण होना है। कमिश्नर जगत राज शनिवार को कार्यालय सभागार में विकास, कानून व्यवस्था, कर एवं करेत्तर के अन्तर्गत प्रत्येक बिन्दुओं की जनपदवार समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त गन्ना देवरिया के अनुपस्थित होने पर कमिश्नर ने विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। कमिश्नर जगत राज ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए जनपदीय और मंडलीय अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहें। शौचालय निर्माण की प्रगति खराब पाए जाने पर कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी शिथिल और लापरवाह पाया जाए उनके खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। सभी डीपीआरओ सुनिश्चित करें कि एक माह तक कोई भी ग्राम पंचायत अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा। कोई ग्राम पंचायत अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाया जाता है तो उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। जिन गावों में ज्यादा शौचालय बनने हो वहां मानीटरिंग के लिए एक जनपदस्तरीय अधिकारी और जेई की तैनाती करें। स्कूल बच्चों की प्रति सप्ताह स्वच्छता रैली का आयोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीपीआरओ निर्देशित किया कि रैली के लिए प्रत्येक छात्रों को स्लोगन लिखी एक-एक तख्ती उपलब्ध कराई जाए। डीएम आजमगढ़ शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि जब भी भ्रमण जाएं तो प्रात:काल 5-6 बजे जाएं, क्योंकि यही समय होता है जब खुले में शौच के लिए जाते हुए लोगों से रूबरू होकर उन्हें समझाया और प्रेरित किया जा सकता है। कमिश्नर ने तीनों जनपद के सीएमओ को निर्देश दिया कि बरसात के दिनों में एंटी वेनम औक एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता लगातार बनाए रखें। मनरेगा की समीक्षा में वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के मस्टररोल काफी संख्या में पेंडिंग पाए गए। तीनों जनपद के सीडीओ को निर्देश दिया कि शीघ्र निस्तारित किया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में आधार सीडिंग में मंडल की प्रगति खराब पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। आबकारी उपायुक्त को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में गैर कानूनी और जहरील शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। डीआईजी विजय भूषण, डीएम शिवाकान्त द्विवेदी, जिलाधिकारी बलिया भवानी सिंह खंगारौत, जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिन्दु, एसपी रवि शंकर छवि, एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली, एसपी मऊ एलके सिंह, हरिश्चन्द्र वर्मा, राजेन्द्र कुमार, सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, बद्रीनाथ सिंह और आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed