{"_id":"5b5375314f1c1b3b5a8b640a","slug":"61532196145-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 निकायों में मात्र एक में सेनेटरी इंस्पेक्टर के दो पद, वो भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 निकायों में मात्र एक में सेनेटरी इंस्पेक्टर के दो पद, वो भी खाली
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में 13 निकाय हैं, इनमें आजमगढ़ और मुबारकपुर पालिका और अन्य नगर पंचायतें हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर के दो पद मात्र आजमगढ़ पालिका में सृजित हैं, और वो भी खाली पड़े हैं। अन्य निकायों में पद ही सृजित नहीं हैं। सभी निकायों में सफाई की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में जेई को सौंपी गई है। इसके कारण सफाई बेपटरी हो गई है। जनपद के आजमगढ़ पालिका में सेनेटरी इंस्पेक्टर के दो पद हैं। अन्य निकायों में जेई से ही सेनेटरी इंस्पेक्टर का कार्य लिया जाता है। शहर की सफाई व्यवस्था उन्हीं के हवाले होती है। उन्हें अपने मूल कार्य के अतिरिक्त होता है। आजमगढ़ पालिका में दो पदों के सापेक्ष एक पर सेनेटरी इंस्पेक्टर की तैनाती थी। दो माह पहले उनका भी स्थानांतरण हो चुका है । वहीं उनकी जगह पर आए अधिकारी ने कार्यभार नहीं संभाला। सफाई व्यवस्था का कार्य जेई के ऊपर आ गया है। नतीजतन 300 सफाईकर्मियों में आधे ही शहर की सफाई के लिए उपलब्ध हो रहे हैं, लेकिन कोई इसे देखने वाला नहीं है। शहर के आठ वार्डों की सफाई 150 दैनिक सफाई श्रमिकों से होती है। ठेकेदार आधे भी सफाईकर्मी उपलब्ध करा नहीं पा रहे हैं। संविदा और स्थायी कर्मचारियों को तो कोई पूछने वाला ही नहीं है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टरों की तैनाती और पद सृजन के लिए शासन को लिखा जा रहा है। जल्द ही इनकी तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है। शहर और कस्बों की सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित ईओ को चेताया गया है।
,
विज्ञापन
,