{"_id":"596e58154f1c1b844a8b4847","slug":"61500403733-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बंद कर फरार हुए कई झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर बंद कर फरार हुए कई झोलाछाप
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, सगड़ी। जिले में झोला छाप चिकित्सकों की बढ़ती तादात को देखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में सगड़ी तहसील के कंजरा दिलशादपुर और अजमतगढ़ बाजार में छापेमारी की। विभाग की इस कार्रवाई से झोला छाप चिकित्सकों में हड़कंप रहा और शटर गिराकर फरार हो गए। बताते चलें कि जिले के हर छोटी-बड़ी बाजारों में झोला छाप चिकित्सकों की भरमार है। इनके द्वारा लोगों से मनमाना पैसा वसूला जाता है। साथ ही गलत दवा का प्रयोग कर लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाया जाता है। बार-बार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को संड़ी तहसील के कंजरा दिलशादपुर और अजमतगढ़ में डिप्टी सीएमओ डा. सीपी गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी की गई। विभाग की इस कार्रवाई से झोला छाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया सबकी दूकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए और वह मौके से फरार हो गए। इस दौरान दो चिकित्सकों को टीम ने पकड़ा तो उन्होंने डिग्री घर होने की बात कही। इस पर डिप्टी सीएमओ ने उन्हें दो दिन के अंदर डिग्री दिखाने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जब व्यक्ति को दवाओं की फार्माकोलाजी का ज्ञान नहीं होता तो वह गलत दवा लोगों को देता है। जिससे उनकी किडनी तक खराब हो जाती है। अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करते हुए मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन