{"_id":"6227974581556719ae59e62a","slug":"56-percent-voter-turnout-in-2017-assembly-elections-57-90-percent-voter-turnout-this-time-azamgarh-news-vns642307782","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 57.90 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 57.90 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन
जिले में करीब एक माह तक चले मतदाता जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप इस बार 2017 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा डेढ़ फीसदी से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार को आई मत प्रतिशत की फाइनल रिपोर्ट में इस बार के विधानसभा चुनाव में 57.90 प्रतिशत मतदान होने की पुष्टि की गई है। जबकि सोमवार की देर रात 55.048 फीसदी मतदान की पुष्टि की गई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में मतदान को लेकर अधिक उत्साह नजर आया। ऐसे लोगों ने भी मतदान किया जो पिछले चुनाव में किसी वजह से मतदान नहीं कर सके थे। परिणाम यह रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार मत प्रतिशत बढ़ा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में यह बढ़कर 57.90 प्रतिशत पर पहुंच गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में मुबारकपुर विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 60.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 2022 के चुनाव में भी मुबारकपुर 63.35 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। 60.94 प्रतिशत मतदान के साथ अतरौलिया दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 2017 के चुनाव में सबसे कम मतदान मेंहनगर विधानसभा में 52.28 प्रतिशत हुआ था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में सबसे कम मतदान लालगंज विधानसभा में 53.76 प्रतिशत रहा। इस बार कोई भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें मतदान का प्रतिशत न बढ़ा हो। हर विधानसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।
0
विधानसभा मत प्रतिशत 2017 2022
अतरौलिया 58.72 60.94
गोपालपुर 56.49 58.90
सगड़ी 55.66 57.84
मुबारकपुर 60.96 63.35
आजमगढ़ 56.81 59.70
निजामाबाद 55.04 56.50
फूलपुर पवई 58.42 58.82
दीदारगंज 54.72 55.12
लालगंज 53.04 53.76
मेंहनगर 52.28 54.77