फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   54,712 vehicles were challaned till June, 50% of these vehicles are youth

Azamgarh News: जून तक 54,712 वाहनों का चालान, इन्हें चलाने वाले 50 फीसदी युवा

Wed, 16 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
54,712 vehicles were challaned till June, 50% of these vehicles are youth
आजमगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एसपी यातायात ने बताया कि परिवहन विभाग के जून 2025 तक के आंकड़ों को देखें तो 54,712 वाहनों का चालान किया गया और 15,97,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त चालान में 50 फीसदी से अधिक युवा वर्ग है, जो यातायात नियम को तोड़ रहा है। वहीं दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले अधिकांश युवाओं ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट लगाया गया होता तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। इसके बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में बाइक सवारों की लापरवाही लगातार जारी है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का लोग पालन करें इसलिए परिवहन विभाग ने सख्ती करनी शुरू की। भारी-भरकम चालान भी होने लगा लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं है। पुलिस लगातार चालान कर रही है लेकिन उसका भी कोई ठोस असर नहीं दिख रहा है। वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज कर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि विभागीय आंकड़े बता रहे हैं। जबकि मौतों का आंकड़ा देखा जाए तो सात माह की बात करें तो कुल 461 हादसों में 234 की मृत्यु हुई और 394 लोग घायल हो गए। नियमों की यह अनदेखी न सिर्फ उनकी खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रही है। अब जरूरत इस बात की है कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें, ताकि अनमोल जानें बचाई जा सकें।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्ष पर हुए चालान व जुर्माने पर एक नजर :
वर्ष - चालान - शमन शुल्क
2021 - 92705 - 7617200
2022 - 139395 - 15376200
2023 - 160452 - 11109800
2024 - 85711 - 23345600
2025 - 54712 - 1597500
00
केस-1
सड़क हादसे में हुई थी दो की मौत
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर निवासी मनीष प्रजापति उर्फ संटी (24) मुंबई में रहता था। वह अपनी शादी के लिए गांव आया था। 20 मई की रात फरिहा से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। खानपुर के पास पहुंचा तो एक बाइक पर सवार अतुल यादव (25) निवासी अबू सैदपुर, हुब्बीगंज थाना दीदारगंज और अमित यादव उर्फ छोटू (18) निवासी खरसहन दूसरी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे थे। तभी दोनों की टक्कर हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए थे। लोगों और पुलिस ने तीनों को फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां मनीष प्रजापति और अतुल यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
परीक्षा दिलाकर लौटते समय हुई घटना में युवक की हुई थी मौत
मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मोनू पाल (18) दीदारगंज थाना क्षेत्र के रमोपुर निवासी अपनी मौसी की लड़की सृष्टि (16) पुत्री रामाशीष पाल को 11 मार्च 2025 को बाइक से संग्रामपुर विद्यालय से परीक्षा दिलाकर घर जा रहा था। फूलपुर के खुरासन रोड स्टेशन के समीप पहुंचे तो चार पहिया वाहन अचानक सामने आ गया। इसके चलते बाइक चार पहिया वाहन में टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए मोनू को अस्पताल ले जाया जारहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

सड़क हादसे को रोकने के लिए जुर्माना लगाया जाता है ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें, इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सबसे अधिक नियम तोड़ने वाले में युवा वर्ग है। इन्हें जागरूक करने के लिए विद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना बेहद जरूरी है। उनके जागरूक होने से ही हादसों पर लगाम लगेगी।- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed