फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनुदेशक शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन

अनुदेशक शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन

Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अनुदेशक शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन
आजमगढ़। पांच सूत्रीय मंागो को लेकर बुधवार को उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिलाध्यक्ष गनेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उप मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा कर पुरी किए जाने की मंाग किया। इस दौरान अनुदेशकों ने उप मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार मई 2017 से ही अनुदेशकों को नियमित 17000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन उप मुख्यमंत्री के ढीले रवैए से आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीस अगस्त को उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी में संगठन के पदाधिकारियों से अनुदेशक शिक्षकों के वेतन सहित अन्य समस्याओं को लेकर वार्ता भी हुई थी और 51वी बैठक में अनुदेशकों के मानदेय वृद्वि के बारे में चर्चा तक नहीं किया। जिससे अनुदेशक शिक्षकों में उप मुख्यमंत्री के प्रति आक्रोश व्याप्त है। प्रमुख मांगे स्थानांतरण, छात्र संख्या के कारण किसी को बेरोजगार न किया जाए, केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए मानदेय का भुगतान किए जाने, प्रति वर्ष नवीनीकरण के नाम शोषण बंद किए जाने, दुर्घटना एवं कम मानदेय के अवसाद में आत्महत्या करने वाले अनुदेशकों के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed