फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सभी बैंकर्स को एक हजार किसानों को फसल ऋण बीमा कराने का निर्देश

सभी बैंकर्स को एक हजार किसानों को फसल ऋण बीमा कराने का निर्देश

Mon, 26 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सभी बैंकर्स को एक हजार किसानों को फसल ऋण बीमा कराने का निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सलाहकार एवं समंवय/स्थायी समिति (डीसीसी) की बैठक संपन्न हुई। जिसमें योजनाओं के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और इसमें सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2017-18 के तहत वार्षिक लक्ष्य 2,29,098.00 लाख के सापेक्ष पूरे जनपद में सभी बैंकों की उपलब्धि 29.07 प्रतिशत रही। कम उपलब्धि होने पर जिलाधिकारी ने जीएमडीआईसी को लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देेशित किया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में कुल लक्ष्य 244358 के सापेक्ष 51301 किसान क्रेडिट कार्ड जनपद के विभिन्न बैंको द्वारा दिसंबर 2017 तक नवीनीकृत एवं स्वीकृत किए पाए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 860 समूहों का बैंक लिंकेज करने का लक्ष्य रखा गया है जो दिसंबर 2017 तक मात्र 116 हुआ। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत वर्ष 2017-18 का वार्षिक भौतिक लक्ष्य 28 रखा गया है। योजना के तहत बैंक शाखाओं को 75 आवेदन प्राप्त हुएजिसमें से 11 प्रकरण स्वीकृत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि समूह के महिलाओं का यदि उनके पास पैन कार्ड नहीं है तो भी उनका खाता खोलें। यदि कहीं से खाता ने खोलने की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित ब्रांच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान टाटा एआईजी इंशोरेंस द्वारा कंपनी खरीफ फसल 2017 में कुल 31899 कृषकों के 20,165.64 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया गया और रबी फसल में कुल 24048 कृषकों के 19578.75 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि अपने-अपने शाखाओं में खरीफ फसल के में प्रति शाखा कम से कम 1000 किसानों का फसल ऋण बीमा कराएं।इस दौरान वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2018-19 बुकलेट का बीमोचन किया गया। इस मौके पर आरबीआई एलडीओ जय प्रकाश, एलडीएम यूबीआई मनोज कुमार, निदेशक यूआर सेटी राजकुमार, एफआई विभाग राकेश, एफएलसीसी यूबीआई आरएन सिंह, पीएनबी प्रबंधक आरपी गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed