{"_id":"5a9458db4f1c1b0a7b8b95cf","slug":"51519671515-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह किस्तों में बिजली बकाया जमा कर सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छह किस्तों में बिजली बकाया जमा कर सकेंगे उपभोक्ता
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बड़े बिजली बिल बकाएदारों को विभाग ने राहत देते हुए उन्हें छह किस्तों में बकाया जमा करने की सहूलियत दी है। पहली किस्त के रूप में कुल बकाया की 20 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। सोमवार से योजना की शुरूआत हो गई।
बकाया वसूली के लिए सरकार पहले तमाम योजनाओं का संचालन करती थी। इसमें एक मुश्त छूट योजना प्रतिवर्ष फरवी-मार्च माह में बिजली विभाग द्वारा चलायी जाती थी। वर्तमान में सरकार ने फरवरी-मार्च में आने वाली छूट योजना को पूरी तरह से बंद कर एक मुश्त जमा योजना शुरू की थी, जिसके तहत बड़े बकाएदारों को 31 मार्च तक भुगतान करना था, अन्यथा बिजली काट दी जाती थी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि शासन ने हर बार आने वाली छूट योजना को पूरी तरह से बंद कर दिया है। नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को छह किस्त में बकाया भुगतान की सुविधा दी गई है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को पार्ट पेमेंट के लिए फार्म भरकर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही पहली किस्ते के रूप में कुल बकाया का 20 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। शेष धनराशि अगले छह माह के अंदर पांच अलग-अलग किस्तों में भुगतान करना होगा। इस योजना में छह माह की अवधि के अंदर विभाग बकायेदार उपभोक्ता के लाइट नहीं कटेगी।