फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एडीएम ने किया तहसील और स्टाफ आवास का निरीक्षण

एडीएम ने किया तहसील और स्टाफ आवास का निरीक्षण

Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एडीएम ने किया तहसील और स्टाफ आवास का निरीक्षण
मार्टिनगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम निर्माणाधीन मार्टीनगंज तहसील और स्टाफ आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री की सेंपुलिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मार्टिनगंज में तहसील भवन और आवास का निर्माण विगत दो वर्षों से चल रहा है। जिसमें आए दिन घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत बार-बार आ रही थी। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी गुरुवार को निरीक्षण करने के लिए मार्टीनगंज तहसील परिसर जा धमके। निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कर रहे ठेकेदार और परियोजना अभियंता से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयोग की जा रही ईट, बालू, सीमेंट और सरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्माणाधीन सामग्री को संग्रहित करने का निर्देश दिया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ग्राम पंचायत सुरहन में बन रहे स्टाफ आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण सामग्री को संग्रहित कर जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय और आवास का निर्माण हो रहा है इसकी बार-बार शिकायत आई थी। इसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है। अगर संग्रहित सामग्री की जांच में कमी पाई गई तो निर्माणाधीन इकाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, परियोजना अभियंता जय प्रकाश नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed