फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   42 houses will come under construction of second ROB

Azamgarh News: दूसरे आरओबी के निर्माण की जद में आएंगे 42 मकान

Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
42 houses will come under construction of second ROB
नगर के बेलइसा में बनने वाले दूसरे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। निर्माण की जद में लगभग 40 से 42 मकान आ रहे हैं। ज्यादातर मकान रेलवे की भूमि पर बने हैं। जल्द ही जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। निर्माण के लिए 62 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। शहर से वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य जनपदों को जाने वाले लोग बेलइसा ओवरब्रिज से होकर गुजरते हैं। ऐसे में इस ओवरब्रिज पर काफी ट्रैफिक रहता है। ओवरब्रिज संकरा होने के कारण आए दिन जाम लगता है। समस्या को देखते हुए शासन की ओर से यहां पर एक और आरओबी के निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 62 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। । बजट स्वीकृत होने के बाद राजकीय सेतु निर्माण निगम आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। अब कार्यदायी संस्था सेतु निगम द्वारा इन जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विभाग का कहना है कि जो मकान आरओबी निर्माण की जद में आ रहे हैं। उनमें ज्यादातर मकान रेलवे की भूमि पर बने हैं। सेतु निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। टेंडर खुलने के बाद जमीन का अधिग्रहण कर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम के सहायक अभियंता प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तीन बार जमीन का सर्वे कराया जा चुका है। इसकी जद में लगभग 40 से 42 मकान आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मकान रेलवे की भूमि पर बने हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके पूरा होते ही जमीन का अधिग्रहण कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed