{"_id":"5c87ea67bdec2213e9290cba","slug":"41552411239-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के कॉपियों का मूल्यांकन जिले में चार केंद्रों पर हो रहा है। सभी केंद्रों पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं कक्षों में लगे पंखे ही नहीं चल रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने सोमवार और मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर दुर्व्यवस्थाओं को दूर कराने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया।
जिले में राजकीय बालिका इंटर कालेज, शिब्ली इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व इंटर कालेज सठियांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी - शिब्ली पर इंटरमीडिएट तथा डीएवी -इंटर कालेज सठियांव पर हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। लगभग सभी मूल्यांकन केंद्रों पर जहां कमरों में साफ-सफाई का अभाव है तो वहीं कई कमरों में पंखे ही नहीं चल रहे है। पेयजल की व्यवस्था हर कमरे में है। डीआईओएस ने सोमवार की शाम इंटर कालेज सठियांव व मंगलवार को दिन में जीजीआईसी व डीएवी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उनके समक्ष जो भी दुर्व्यवस्थाएं सामने आयी, उन्हें तत्काल दूर कराने का केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने ने परीक्षकों से भी मुलाकात कर समस्याओं को जाना और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
तीन दिनों में जांची गई 46774 कापियां
मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों के जांचने की रफ्तार धीरे-धीरे तेज हो रही है। मंगलवार को तीसरे दिन तक इंटर की 17677 व हाईस्कूल की 29067 कॉपियां जांची जा चुकी थी। केंद्रवार आंकड़ों पर गौर करे तो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर 9880, डीएवी इंटर कॉलेज पर 15667, शिब्ली इंटर कॉलेज पर 17797 व इंटर कॉलेज सठियांव पर 13400 कॉपियां अब तक जांची जा चुकी हैं।