फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमसा किनारे कूड़े से पाट दी गई दो बीघा की गड़ही.

तमसा किनारे कूड़े से पाट दी गई दो बीघा की गड़ही.

Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
तमसा किनारे कूड़े से पाट दी गई दो बीघा की गड़ही.
बाइपास स्थित लखरांव पुल के पास पालिका की ओर से पाटे जा रहे कूड़े को रोकते तमसा परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे लखरांव पुल के पास पालिका के कर्मचारियों ने शहर से निकलने वाले कूड़े से लगभग दो बीघे की गड़ही पाट दी। सोमवार तड़के तमसा नदी की सफाई में जुटे पूर्वांचल विकास आंदोलन और तमसा परिवार के सदस्यों ने कूड़े से गड़ही पाटने वाले पालिका के वाहनों को रोक दिया। जमकर नोकझोंक हुई। प्रभारी सेनेटरी इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर कूड़ा उठाने का आश्वासन देकर शांत किया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही चेयरमैन को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पालिका की ओर से पिछले कुछ माह से शहर का कूड़ा बाइपास स्थित लखरांव पुल के पास तमसा किनारे एकत्र किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से हुई तो पालिका की ओर से कहा गया कि छोटे वाहनों से यहां एकत्र दिया जा रहा है, इसे बड़े वाहन से डंपिंग ग्राउंड भेजा जाएगा। डीएम ने भी दो दिन कूड़ा हटाने के निर्देश दे चुप्पी साध ली। वहीं पालिका कर्मचारियों की ओर से दो माह से कूड़ा एकत्र कर तमसा किनारे लगभग डेढ़ बीघे की गड़ही पाट दी गई।
विज्ञापन


प्रशासन की नाक के नीचे दो माह से ये कार्रवाई चल रही थी। सोमवार को तमसा सफाई अभियान में जुटे पूर्वांचल विकास आंदोलन के प्रवीण सिंह और तमसा परिवार के अन्य सदस्यों ने कूड़े से गड़ही पाटने वाले पालिका की जेसीबी, ट्रक और अन्य वाहनों को रोक दिया। पालिका कर्मियों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। प्रभारी सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव को मौके पर बुलाया गया। उनसे जेसीबी चालक पर एफआईआर कराने को कहा गया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पाटा गया कूड़ा उठाने का आश्वासन देकर शांत किया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही चेयरमैन को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा ले जाने में लाखों का खेल
आजमगढ़। कहने को शहर का कूड़ा रानी की सराय के मझगांवा स्थित डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाता है। इसमें पालिका के वाहनों में एक माह में लाखों का डीजल प्रयोग होता है। सच्चाई ये है कि पालिका कर्मचारियों की ओर से शहर में ही तमसा नदी के किनारे महीनों से कूड़ा गिराया जा रहा है और डीजल के नाम पर लाखों का खेल किया जा रहा है। ये सारा कार्य प्रशासन की शह पर हो रहा है।
शहर से रोजाना 25 ट्राली कूड़ा रोजाना निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए रानी की सराय के मझगांवां में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है।

पहले रास्ते खराब होने का हवाला देकर वहां कूड़ा नहीं ले जाया जा रहा था। अब रास्ता भी बन गया है। प्रशासन ळ्ी नजर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाता है, लेकिन कई वर्षों से शहर से निकलने वाले कूड़े को तमसा के किनारे गिराया जा रहा है और इससे गड़ही पाटने का खेल खेला जाता है। वहीं पालिका के रजिस्टर में वाहनों का मझगांवां तक दौड़ना दिखाया जाता है। इसमें प्रति माह लाखों का डीजल चुराने का खेल खेला जाता है। अधिकारियों से जब मामले की शिकायत की जाती है तो चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर पालिका की ओर से प्रति माह लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं।


तमसा किनारे कूड़ा गिराने की जानकारी मिलने के बाद ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेयरमैन को पाटा गया कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में ही गिराया जाएगा।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed