{"_id":"5b522edd4f1c1b61508b4723","slug":"41532112605-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचित पात्र लाभार्थियों को मिले योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचित पात्र लाभार्थियों को मिले योजनाओं का लाभ
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों के सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को सीडीओ कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों को पात्रों का सर्वेक्षण करने का निर्देेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त विभागों के अधिकारियों को 12 और 13 जुलाई को जारी शासनादेश की प्रति आज ही उपलब्ध करा दी जाए। योजनाओं के सर्वे के लिए प्रश्नावली में प्रत्येक परिवारों के लाभार्थी को भरा जाना है। अपने-अपने विभागों पर लागू प्रश्नों के सर्वे पर्वेक्षण का प्रारूप, छूटे हुए लाभार्थियों का आकलन करते हुए स्वयं के संसाधनों से दो दिन के अंदर मुद्रण कराकर उपलब्ध करा दें। ताकि सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा सके। विभागों द्वारा जो भी योजना संचालित है उनके लाभार्थियों की सूची विकास खंड वार और ग्राम पंचायतवार दो दिन में उपलब्ध करा दी जाए। 24 जुलाई से चार अगस्त तक ग्राम सभाओं बैठक का रोस्टर समस्त विकास खंड अधिकारी 20 जुलाई तक उपलब्ध करा दें। सर्वे कार्य में लगाए गए कार्मिक प्रशिक्षण के लिए विकास खँडवार कार्ययोजना खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। ग्राम सभागार सर्वेक्षण की बैठक सुपरविजन के लिए न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी की तैनाती जिला अर्थ संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी से एसबीएम में नामित नोडल अधिकारी की सूची प्राप्त कर तैयार करेंगे। प्रत्येक विकास खंड का अलग से जनपद स्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना है। इस मौके पर पीडी डीडी शुक्ला, डीडीओ रविशंकर राय, पीओ डूडा डा. महेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन