{"_id":"693c7082f66e2a6ec20cf60d","slug":"3736-students-will-take-the-navodaya-entrance-exam-for-80-seats-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-142039-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 80 सीटों के लिए 3736 छात्र देंगे नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 80 सीटों के लिए 3736 छात्र देंगे नवोदय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
सगड़ी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में 2026 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर कराई जाएगी। प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि 80 सीटों के लिए 3736 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी करा ली है। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां से वह डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित होगी। केंद्र पर बच्चों को आधा घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक महाराजगंज, सठियांव, बिलरियागंज और अजमतगढ़ के छात्रों की प्रवेश परीक्षा शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में ब्लॉक अतरौलिया, अहिरौला, मोहम्मदपुर, रानी की सराय की प्रवेश परीक्षा शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में होगी। इसी प्रकार ब्लॉक पल्हनी ग्रामीण, पवई, फूलपुर, मार्टीनगंज के बच्चों की परीक्षा चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेलाइसा में और ब्लॉक मेंहनगर, तरवां, मिर्जापुर व पल्हना की प्रवेश परीक्षा चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल, हरबंशपुर में ब्लॉक लालगंज, तहबरपुर, कोयलसा, ठेकमा की प्रवेश परीक्षा सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में आयोजित होगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हरैया, जहानागंज, आजमगढ़ शहर के छात्रों की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा।