फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 lakh liquor was brought to be spent in election, recovered

चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी 36 लाख की शराब, बरामद

Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
36 lakh liquor was brought to be spent in election, recovered
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल किया है। सूचना के आधार पर तरवां, निजामाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगाई गई 36 लाख की अवैध शराब बरामद किया। एमपी निर्मित 750 पेटी शराब को तरवां के फद्दूपुर स्थित मातबर सिंह इंटर कालेज के एक कक्ष में छिपा कर रखा गया था। मौके से विद्यालय के प्रबंधक अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शराब कैसे लाकर यहीं छिपाई गई थी इसकी जांच में टीम जुटी है।
विज्ञापन

स्वॉट टीम के प्रभारी बृजेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिलने पर निजामाबाद थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह, थानाध्यक्ष तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह, बोंगरिया चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नारायण ने संयुक्त रूप से श्री मातबर सिंह इंटर कालेज फद्दूपुर में शुक्रवार की सुबह 10 बजे छापामारी किया। इस दौरान विद्यालय के कमरे में 750 पेटी शराब छिपा कर रखी हुई बरामद हुई। मौके से एक व्यक्ति को पुलिस ने जहां गिरफ्तार किया तो वहीं तीन अन्य भाग निकलने में सफल रहे। मौके से बरामद शराब की कीमत लगभग 36 लाख रुपये बतायी जा रही है। बरामद शराब मध्यप्रदेश के खरगौन में बनी है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मौके से विद्यालय के प्रबंधक अमरदीप सिंह पुत्र हवलदार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एक कार भी बरामद हुई है। शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी। इसे कैसे लाया गया था और इसमें और कौन-कौन संलिप्त है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed