फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 families living without electricity for 13 days

13 दिन से बिना बिजली के रह रहे 35 परिवार

Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
35 families living without electricity for 13 days
रानी की सराय। प्रयागराज-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाए जाने के समय से ही कोहरौटी मोहल्ला की विद्युत आपूर्ति गुल है। 13 दिन से बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने जेई के माध्यम से एसडीओ संबोधित ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बा में 21 फरवरी को ध्वतीकरण अभियान चलाया गया था। इससे कस्बे की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। कस्बे से कोहरौटी मोहल्ला में खम्भे से तार टूट गया था। इससे मोहल्ला की लाइट अभी तक गायब है। मुख्य मार्ग पर एक हफ्ते बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। कस्बे सटे मोहल्ला की अभी तक नही बन सकी है। मोहल्ले में लगभग 35 परिवार रहते हैं। लोगों का कहना है कि 13 दिन से लाइट नहीं है जिससे अंधेरे में रहना पड़ रहा है। रात में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी नहीं हो पा रही है। जेई रामकृष्ण यादव ने बताया कि बाजार में मकान टूट रहे हैं। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीलीप जायसवाल, शिव कुमार, उमाशंकर, आशोक, संजू, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed