{"_id":"699a11f4b42ddf0582049b01","slug":"329-complaints-received-during-sampoorna-samadhan-diwas-23-resolved-on-the-spot-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-145870-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस में 329 शिकायतें प्राप्त, 23 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस में 329 शिकायतें प्राप्त, 23 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
आजमगढ़। जनपद की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 329 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों ने शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मार्टीनगंज तहसील में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपने-अपने विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों वाले गांवों तथा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों वाले गांवों का भ्रमण कर शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के बाद भी दोबारा कब्जे की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। निजी जमीन की पैमाइश के बाद यदि कोई व्यक्ति खूंटा उखाड़कर कब्जा करने का प्रयास करता है तो पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त टीम बनाकर मौके का निरीक्षण करने और दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण किया जाए कि शिकायतकर्ता को दोबारा शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े। आबादी से जुड़े विवादित मामलों में भी संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और दबंगों द्वारा गरीबों को प्रताड़ित कर अवैध कब्जा करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनसुनवाई के दौरान 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 60, पुलिस के 12, विकास के आठ तथा अन्य विभागों के छह मामले शामिल रहे। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस पर आए वाद..........
तहसील आए वाद निस्तारण
लालगंज 38 03
मेंहनगर 11 01
निजामाबाद 36 02
सगड़ी 80 03
मार्टीनगंज 86 07
फूलुपर 22 05
बूढ़नपुर 56 02
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर आए वाद..........
तहसील आए वाद निस्तारण
लालगंज 38 03
मेंहनगर 11 01
निजामाबाद 36 02
सगड़ी 80 03
मार्टीनगंज 86 07
फूलुपर 22 05
बूढ़नपुर 56 02